Essential Service के नाम पर अवैध शराब की तस्करी में Congress नेता गिरफ्तार

194

टोंक (राजस्थान) में कांग्रेस के पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद खबर अब हरियाणा से आ रही है | यहाँ महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी हुई है | गिरफ्तार किये गए नेता का नाम श्रवण राव है | संबित पात्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिये इसकी पुष्टि की है | आरोपी पर हरियाणा से शराब तस्करी करने का मामला दर्ज किया गया है |

पात्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है एक ओर जहाँ RSS, अन्य स्वयं सेवी संस्थाएं एवं भाजपा ज़रुरतमंदों की मदद में जुटी हुई है वहीँ दूसरी तरफ श्रवण राव राष्ट्रीय सेक्रेटरी महारष्ट्र एवं आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष (कांग्रेस) कल रात हरियाणा से शराब को दिल्ली ले जाते हुए पकडे गए | इसके अलावा उनकी गाडी पर “ESSENTIAL SERVICE” का पास लगा था |

ट्वीट करने के साथ साथ FIR की कॉपी शेयर करते हुए संबित पात्रा ने लिखा, एक मुखबिर के द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर को सूचना दी गयी कि एक स्कार्पियो गाड़ी जो सफ़ेद रंग की है वह 9:10 मिनट गुडगाँव होते हुए दिल्ली की ओर रवाना होगी | इसके अलावा मुखबिर ने यह भी बताया कि गाडी में 2 लड़के हैं और वे दोनों हरियाणा की अवैध और सस्ती शराब दिल्ली में सप्लाई करते हैं और आज भी वही करेंगे |

सूचना पाते ही पुलिस हरकत में आ गयी और एक स्कार्पियो को आते देखा | मुखबिर ने इशारा करके वही स्कार्पियो होने की पुष्टि कर दी | गाड़ी को रुकवाने के बाद दोनों युवकों को बाहर निकाला जिसमे एक था बस्वराज शिल्ले एवं दूसरा रामगाड़ू श्रवण | गाड़ी से 12 शराब की बोतलों को बरामद किया गया और उसके बाद गाड़ी को जब्त कर लिया गया | दोनों युवक पुलिस गिरफ्त में हैं |

ज्ञात हो कि ऐसी पहली घटना सामने नहीं आई है जब कांग्रेस के किसी पदाधिकारी या नेता की गिरफ्तारी हुई हो | हाल ही में भड़काऊ भाषण के चलते राजस्थान में एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी के बाद श्रवण राव ने कानून अपने हाथों में लिया एवं रायपुर से भी एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया गया है |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते