आपका प्रभाव सिर्फ आपके चेहरे या कपड़ों से ही नहीं बल्कि, आपके बालों से भी पढ़ता है। यदि, आप के बाल ही अच्छे ना लग रहे हो तो थोड़ा बहुत फर्क तो पड़ता ही है। कई लोगो को आगे से ताल होती है, जो दिखने में बहुत खराब लगती है, और कई लोगो के बाल बहुत ही ज़्यादा पतले और रूखे होते है। कई सारे लोग बालों की अनेक समस्याओं से लड़ रहे है, क्या आप भी उन में से एक है? तो आपको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हम उम्मीद करते है, की लेख में बताए गए घरेलू नुस्खे के इस्तेमाल से आपकी बालों की समस्या दूर हो जायेगी। क्या आप जानते है, थोड़े बहुत बालों का जड़ना तो आम बात है। परन्तु, नए बालों का ना आना यह है असली समस्या।
अब सवाल यह उठता है, की आखिर बालों के झड़ते की वजह क्या है?
बालों का जड़ना आज-कल बुजुर्गो की ही नहीं बल्कि, युवाओं की भी समस्या बन गई है। जंक फूड खाना, तेल ना डालने की वजह से बालों को जिन गुणों की जरूरत होती है, वह गुण नहीं मिल पाता जिस वजह से युवाओं में अक्सर बाल जड़ने की समस्या उत्पन होती है। ज्यादा तनाव लेना और बढ़ती उम्र की वजह से। जिनके पेट में गर्मी ज़्यादा होती है उनके बाल अक्सर काफी ज्यादा मात्रा में जड़ते है।
आइए जानते है, कुछ घरेलू उपाय जिससे बालों की समस्या बंद हो जाए।
-
तेल डालना चाहिए।
हफ्ते में कम से कम तीन बार अच्छे से तेल डालना चाहिए। तेल को धीमी आंच में थोड़ा सा गर्म कर ले फिर थोड़े समय बाद अच्छे से बालों में लगाएँ खास कर बालों के जड़ो में। नारियल, नीम, सरसों, बदाम, या अरंडी का तेल डालना ज़्यादा बेहतर विकल्प है। नारियल के तेल को नींबू के साथ मिला कर लेब बनाए और ओर सिर पर कुछ मिनट रखे फिर बाद में सिर धो ले। जब भी तेल लगाए तब कुछ मिनटों तक अच्छे से मालिश करे अपने सिर पर।
-
मक्खन का लेब बालों के लिए।
मक्खन में कुछ फैट्टी एसिड, विटामिन D, E, प्रोटीन जैसे कई गुण मौजूद होते है। जिससे जड़ से बाल मजबूत बनते है, ओर बालों की smoothness ओर भी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं बल्कि, मक्खन लगाने से बाल मक्खन जैसे मुलायम बनते है।
-
पोषक तत्वों से भरपूर भोजन।
बदलते जीवन के चलते लोगों का भोजन ग्रहण करने से पेट तो भर जाता है परन्तु, जो गुण की आवश्यकता शरीर को होती है वह नहीं मिल पता है। पालक, लौकी, टमाटर, ताजी मेथी, बदाम, अखरोट, अंजीर, केला, सेब जैसे विटामिन्स और प्रोटींस से भरपूर चीज़ो को अपने डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। यह सब सेवन करना आपके बालों के लिए काफी फ़ायदेमंद साबित होगा।
इसके अलावा भी कई ओर उपाय है।
- सिर पर अंडे, मेहंदी, प्याज़, शहद, दही, आदि चीज़ो को अपने बालों में लगाने से बालों का जड़ना कम होता है।
- योगासन और कसरत करना भी जरूरी है।
- सप्ताह में एक या दो ही दिन बालों को धोएं।
- हर तीन माह के बाद बालों को कटवाए।
- आयुर्वेदिक शैंपू का इस्तेमाल करे।