गिरिडीह के नीरज मुर्मू को मिला ग्रेट ब्रिटेन का प्रतिष्ठित Diana Award 2020

141

समाज का सरोकार करने के लिए ग्राम दुलियाकरम जिला गिरिडीह (तिसरी प्रखंड) के निवासी नीरज मुर्मू को डायना अवार्ड से सम्मानित किया गया है और यह अवार्ड ग्रेट ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित अवार्ड है | इन्हें इस अवार्ड से से इसलिए नवाज़ा गया क्योंकि इनके द्वारा बाल मजदूरी में लिप्त बच्चों को स्कूल पहुँचाया गया |

बुधवार (1.07.2020) में रात साढ़े आठ बड़े यह समारोह ऑनलाइन हुआ और ऑनलाइन पुरस्कार दिया गया | नीरज मुर्मू के साथ कैलाश सत्यार्थी (प्रतिनिधि, चिल्ड्रेन फाउंडेशन) एवं काफी सारे ग्रामीण जन थे | मुर्मू का बचपन भी काफी संघर्षशील था क्योंकि वह भी माइका की एक बंद पड़ी खदान में से ढिबरा उठाने का काम करते थे | जैसे ही वह युवक अवस्था में आये वैसे ही उन्होंने ऐसे गरीब बच्चों को इस दलदल से बाहर निकालने का फैसला लिया | ज्ञात को कि गिरिडीह से ही किशोरी चंपा को भी पिछले वर्ष यह सम्मान प्राप्त हुआ था और वह भी माइका खदान में ढिबरा उठाने का कार्य करती थी | किशोरी चंपा द्वारा काफी सारे बाल विवाह रुकवाए गए थे और इसके चलते उन्हें डायना सम्मान प्रदान किया गया था |

 

समस्या दूर करने की कवायद-

नीरज मुर्मू एक किसान पुत्र हैं और उनके पिता भी सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं | चिल्ड्रेन फाउंडेशन के कैलाश सत्यार्थी ने 5 वर्ष पूर्व नीरज मुर्मू का दाखिला चंदौरी के बालक मध्य विद्यालय में कराया था | इसके उपरांत वह बाल पंचायत में भी सदस्य बन गए एवं उनके साथ करीब 12 और बच्चे थे जो ढिबरा उठाते थे जिनकी मजदूरी नीरज ने समाप्त करवाई | उनका भी नाम स्कूल में लिखवाया गया और इसे बाद वह गाँव के युवा मंडल के अध्यक्ष बन गए | उनके द्वारा प्रखंड में निवासरत हर व्यक्ति की समस्या दूर करने की कवायद शुरू की गयी | समाज के कल्याण हेतु रोड में मौजूद गड्ढे भी उनके द्ववारा भरवाए गए |

 

हर साल प्रदान किया जाता है पुरस्कार को-

डायना जो वेल्स की राजकुमारी थीं उनकी याद में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है और यह केवल 9 वर्षीय बच्चों से लेकर पच्चीस वर्षीय युवाओं को मिलता है | जो लोग सामाजिक सरोकार एवं कल्याण में आगे बढ़के हिस्सा लेते हैं और उत्कृष्ट कार्य करते हैं उन्हें यह पुरस्कार मिलता है | बता दें कि डायना अवार्ड 1999 से ग्रेट ब्रिटेन द्वारा आरंभ किया गया था और इसके लिए एक बोर्ड निर्मित किया गया है जो प्रतिभागी चयन का कार्य करता है |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते