Vikas Dubey का खेल हुआ खत्म, पुलिस ने किया Encounter

10033

कानपुर (उत्तर प्रदेश), यहाँ पर 8 पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या करने वाला खूंखार अपराधी विकास दुबे मारा गया है | पुलिस ने उसे शुक्रवार को एनकाउंटर कर मार गिराया और यह तब हुआ जब उसको उज्जैन से कानपुर ले जाया जा रहा था | उसे कानपुर ले जाते समय STF की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गयी और यह घटना कानपुर टोल प्लाजा से करीब 25 कि.मी. दूर हुई |

क्या हुआ था-

जैसे ही टीम कानपुर पहुंची है वैसे ही शातिर विकास दुबे ने एक सुरक्षाकर्मी की बन्दूक को छीन लिया और इससे ड्राईवर का ध्यान भटक गया जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गयी | जैसे ही गाड़ी पलटी वैसे ही विकास दबे मौके का फायदा उठाके भागने लगा और उसने पुलिस कर्मियों पर गोलियां भी चलायीं |

जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी काउंटर फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमे विकास दुबे काफी बुरे तरीके से ज़ख़्मी हो गया | गंभीर अवस्था में उसे हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर की जांच के बाद उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी गयी | विकास ने जब फायरिंग की तब कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए और उन्हें भी उपचार हेतु हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है |



अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई-

अभी भी इस मामले की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है क्योंकि STF द्वारा भी बहुत कम सूचना दी गयी है और घटनास्थल पर भी किसी को जाने की अनुमति नहीं है |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते