8 पुलिस की मौत के एक दिन बाद – विकास दुबे को झपटने के लिए 25 UP पुलिस टीम बना दी गई है ।

175

उत्तर प्रदेश (Kanpur, Uttar Pradesh) – विकास दुबे को झपटने के लिए 25 से भी अधिक UP पुलिस टीम बना दी गई है। जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास के दौरान आठ पुलिस कर्मियों को अपराधियों द्वारा गोलियों से मार देने के 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार किया जाना अब तक बाकी है।

कानपुर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल मोहित अग्रवाल ने शनिवार को PTI से कहा – “विकास दुबे और उनके साथियों को पकड़ने के लिए 25 से भी अधिक पुलिस टीम बनाई गई है जो राज्य के हर जिलों में छापा मार रही है – इतना ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी जाँच कर रहे है।”

पुलिस अफसरों ने कहा – जांच करने वाली टीम 500 मोबाइल फ़ोन्स पर निगाह रख रही है और दुबे की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है जिन्होंने 60 से भी अधिक अपराध किये है। UP पुलिस कर्मचारियों की स्पेशल टास्क फाॅर्स भी इस कार्य में लग गई है। 

दुबे की जानकर दी जाने वाले को 50,000 का इनाम। 

अग्रवाल ने 50,000 रुपए का इनाम जाहिर किया है – यह इनाम उन्हें दिया जाएगा जो दुबे की जानकारी देगा और उसको छुपाने वाले का नाम जारी करेगा। 

उन्होंने कहा  – 

सात घायल पुलिस एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है जहा अब उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने शुक्रवार को दुबे के लखनऊ के कृष्णा नगर वाले घर पर छापा मारा था। 

अधिकारियों ने बताया – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जल्द से जल्द Kanpur पहुंचे और एक करोड़ रुपए हर एक के परिवार को देने की घोषणा की। DSP को मिला के आठ पुलिस कर्मियों को अपराधियों ने एक शहर से नज़दीक गांव में गोलियों से मार डाला था। बिकरू गांव में दुबे को गिरफ्तार करने के लिए जाने के बाद सात पुलिस और घायल हो गए जिन पर छत से गोलियों द्वारा हमला किया गया। 

हमलावर अपराधी घायल पुलिस कर्मियों से हथियार छीन कर भाग गए। 

इस जघन्य अपराध के पीछे उन लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा, और मुख्यमंत्री ने कहा कि उन 8 मृत पुलिस के परिवारों में से प्रत्येक को पेंशन के अलावा एक सरकारी नौकरी दी जाएगी।

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते