World Book Day पर आप भी कुछ पढ़िए और सकारात्मक शक्ति महसूस कीजिये

121

World Book Day (23 अप्रैल) जी हाँ, आज का दिन सम्पूर्ण विश्व में पुस्तक दिवस के तौर पर मनाया जाता है | लोगों को शिक्षा एवं जागरूकता की ओर अग्रसर करने के लिए इसे 1995 में प्रथम बार मनाया था | इस अवसर पर आपके सामने कुछ अंग्रेजी एवं हिंदी पुस्तकों के नाम रखे जा रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप एक सकारात्मक उर्जा का संचार महसूस करेंगे |

चलिये जानते हैं इन किताबों को:

भीष्म साहनी की तमस- आजादी से पहले की सामाजिक सांप्रदायिकता को दर्शाती इस किताब के लिए 1975 में साहनी जी साहित्य अकादमी अवार्ड से नवाजे गए थे | 1973 में प्रकाशित तमस मात्र दो साल में काफी लोकप्रिय बन गयी थी |

नीरज मुखर्जी द्वारा रचित ए लाइफ अपार्ट- यह किताब ऋत्विक नामक किरदार के इर्द गिर्द घूमती है जो एक अनाथालय में रहता है | 20 साल का ऋत्विक अनाथालय से भागकर इंग्लैंड पहुंचकर एक नयी दुनिया बनाता है | उसके रोचक सफ़र को पढ़कर एक प्रेरणा मिलती है |

प्रेमचंद जी और उनकी निर्मला- जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कलम जादूगर मुंशी प्रेमचंद ने निर्मला नाम की नारी पर इस कहानी को लिखा | भारतीय नारी की निर्मलता एवं समाज द्वारा किया गया उसका अपमान इस किताब को इतना मार्मिक बनाते हैं कि कहानी कब आपके दिल में उतर जाएगी आपको पता भी नहीं चलेगा | सन 1927 में दहेज का रिवाज़ एवं शराब पर तंज कसती हुई इस किताब का प्रकाशन हुआ था |

स्वामी एंड फ्रेंड्स- भारत को आजादी मिलने से पहले गाँवों के जीवन को पन्नों पर उतारने वाले लेखक आर. के. नारायण ने इस किताब को लिखा है | यह किताब आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी | मालगुड़ी नामक गाँव का वर्णन इस किताब में हुआ है | इस लेखक की किताब पर मालगुड़ी डेज नाम का सीरियल भी बनाया गया है |

चन्द्रकान्ता- बाबू देवकीनंदन खत्री की इस जादुई और रहस्यमयी दुनिया की कहानी को लोगों ने बड़ा प्यार दिया था | जिन लोगों को हिंदी नहीं आती थी उन्होंने हिंदी सीखकर इस किताब को पढ़ा | दूरदर्शन पर चंद्रकांता नाटक भी शुरू किया गया था |

लाइफ इस व्हाट यू मेक इट- अगर फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी है तो प्रीती शिनॉय की यह किताब आपके लिए है | 90 के दशक में लव स्टोरीज का पूरा हाल चाल इस किताब में मिल जाएगा | डीडीएलजे जैसी प्रतीत होने वाली इस किताब से आपको सच्चे प्यार और उसकी ताकत के बारे में पता चलेगा |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते