FIR होने के बाद से फरार है रिया चक्रवर्ती – बिहार पुलिस का फोन नहीं उठा रही है।

607

मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता KK सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज की है जहाँ उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड पर काफी गंभीर आरोप लगाया है। इसके पश्चात पटना से 4 पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है और वहां रिया की तलाश कर रही है।

रिया चक्रवर्ती पर सवाल किये गए। 

कंगना रनौत ने किये रिहा चक्रवर्ती पर किये सवाल, पूछा – अब कहा गायब हो गई? घर से फरार है रिया चक्रवर्ती। 

अभी जो खबर आ रही है वह काफी हैरान कर देने वाली है। 

कहा जा रहा है कि रिया अपने घर पर मौजूद नहीं है। जब पटना पुलिस रिया के मुंबई में स्थित फ्लैट पर पहुंची तो उन्हें वहां रिया नहीं मिली। यहाँ तक कि रिया से फ़ोन द्वारा भी कोई संपर्क नहीं हो पाया है। ऐसे में बिहार पुलिस रिया को नोटिस देने का विचार कर रही है। यह भी जान लीजिए सुशांत के पिता ने यह आरोप लगाया है कि रिया ने उनके बेटे सुशांत को अपने प्यार में फँसाया और उसके बाद उससे पैसे निकलवाए और आत्महत्या के लिए भी उन्हें उकसाया। रिया पर मुकदमा धारा 241/20 लगा है। 

और वहीँ पटना से चार पुलिस कि टीम मुंबई पहुंच गई है। सुशांत का परिवार खुश नहीं है क्योंकि सुशांत के निधन के पीछे डिप्रेशन के एंगल से जांच हो रही है। सुशांत के पिता ने FIR में बताया कि उनका बेटा फिल्म छोड़ के आर्गेनिक खेती करना चाहता था किन्तु रिया चक्रवर्ती ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। 

रिया चक्रवर्ती करियर बर्बाद करने कि धमकी देती थी। 

सुशांत के पिता का कहना है कि रिया चक्रवर्ती सुशांत को अपने और अपने परिवार के लिए इस्तेमाल करती थी और करियर बर्बाद करने कि धमकी तक देती थी। ऐसे संगीन आरोप सुशांत के पिता ने रिया पर लगाए है। 

फैंस के कुछ ट्वीट्स –

पुलिस से ख़ास बिन्दुओ पर जांच करने की मांग की। 

सुशांत के पिता ने शिकायत करते समय पुलिस से मांग की कि वे ख़ास बिन्दुओ पर जांच करे। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 वर्ष में पहले जब उनके बेटे को कोई दिमागी परेशानी नहीं थी, तो फिर रिया के संपर्क में आने के ऐसा क्या हुआ? इसकी जांच होनी ही चाहिए। यदि इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान थे – तो इस सम्बन्ध में हमसे लिखित या मौखिक इजाजत क्यों नहीं ली गई – जबकि कोई व्यक्ति यदि मानसिक रूप से बीमार होते है तो उसके सारे हक़ उसके परिवार के पास ही रहते है। तो इसकी जाँच की जाए। 

सुशांत के डिप्रेशन की बात परिवार को क्यों नहीं बताई गई?

सुशांत के पिता का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को यदि कोई मानसिक रोग होता है तो उसके परिवार को संपर्क किया जाता है और उन्ही के पास सारे अधिकार रहते है , तो फिर डॉक्टर और अस्पताल ने उन्हें कुछ क्यों नहीं बताया? यह कह कर सुशांत के पिता ने रिया पर और भी कई गंभीर आरोप लगाए है। रिया ने सुशांत के खाते से 17 करोड़ निकाले है – ऐसा आरोप सुशांत के पिता ने लगाया है। 

और अब खबर आयी है कि रिया अपने घर से FIR के बाद से गायब है।

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते