8 पुलिस कर्मी शहीद Kanpur Police की चूक का घातक नतीजा- ADG

161

कानपुर (उत्तर प्रदेश) यहाँ पर एक कुख्यात बदमाश को दबोचने पहुंची पुलिस की टीम पर हमला हो गया | यह टीम विकास दुबे को पकड़ने के लिए गयी थी और इस हमले में इंस्पेक्टर एवं सीओ समेत आठ पुलिस के जवान शहीद हो गए हैं | प्रशांत कुमार (ADG, लॉ एंड ऑर्डर) घटना के स्थान पर पहुंचे और बताया कि टीम बिना किसी पूर्व तैयारी के निकल गयी थी उन्होंने ऐसा नहीं सोचा होगा कि विकास और उसके अन्य साथी हथियारों के साथ मौजूद होंगे | यह एक चूक है जिसके चलते बदमाशों ने पुलिस पर दबाव बना दिया |

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रशांत कुमार को वहां पहुँचने के निर्देश दिए गए थे | प्रशांत कुमार बहुत जल्द इस मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप देंगे और पूर्ण मामले पड़ताल उच्च स्तर पर की जाएगी | STF एवं अन्य टीम्स साथ में मिलकर विकास की खोजबीन कर रही हैं एवं कानपुर शहर एवं आस पास के गाँवों में भी दबिश दी जा रही है | उसका एक साथी मिल गया है जिसे गिरफ्त में लिया जा चुका है |

शहीद पुलिस कर्मियों के नाम-

  • सीओ देवेन्द्र मिश्रा
  • अनूप कुमार सिंह (उप निरीक्षक)
  • नेबू लाल (उप निरीक्षक)
  • सुल्तान सिंह
  • बबलू (सिपाही)
  • महेश यादव (SO)
  • जितेन्द्र कुमार (सिपाही)
  • राहुल कुमार (सिपाही)

 

बलिदान व्यर्थ नहीं- CM

आदित्यनाथ योगी (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) द्वारा ट्वीट किया गया और इसके अलवा बयान भी दिया गया कि पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य के लिए अपने प्राण गंवाएं हैं और यह बलिदान व्यर्थ नहीं है | जिस शक्ति एवं कर्मनिष्ठा से उन्होंने अपना फ़र्ज़ निभाया है वह उत्तर प्रदेश और यहाँ का पुलिस डिपार्टमेंट हमेशा स्मरण रखेगा | सभी शहीद पुलिस जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि |

मामले का विवरण-

कौशलेंद्र प्रताप सिंह (SO बिठुर) को गोली लगी और वह घायल हो गए | उन्होंने बताया कि विकास दुबे ग्राम बिकरू (थानाक्षेत्र चौबेपुर) स्थित अपने घर में था और उसके घर पर पुलिस पहुँच गयी | बिठुर एवं चौबेपुर दोनों स्थानों की पुलिस द्वारा उसके घर को घेर लिया गया और घर का दरवाज़ा तोड़कर पुलिस कर्मी अन्दर दाखिल हो गए ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके | परंतु वह अकेला नहीं था उसके साथ करीब 10 लोग और थे जिन्होंने तुरंत फायरिंग कर दी | जब तक टीम संभल पाती मुझे गोली लगी और अन्य कर्मी शहीद हो गए और सारे अपराधी भागने में सफल रहे |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते