Gujrat में Police के हमलावरों में से 10 गिरफ्तार नजीम और 6 साथी अभी फरार

244

वडोदरा, गुजरात | यहाँ नगरवाड़ा नाम के एरिया के कसम आला मस्जिद के पास सोमवार को जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया था उनमे से 10 को पकड़ लिया गया है | करीब 50 लोगों से ज्यादा की भीड़ ने पुलिस पर हमला किया था जिसमे से 17 आरोपी नामजद थे | पुलिस जब इस इलाके में लॉकडाउन का हाल देखने पहुंची तो इन लोगों ने उनपर हमला कर दिया |

इस हमले का मुख्य आरोपी नजीर सिन्धी है | इसपर पुलिस कर्मचारी गौतम कांति से अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी की FIR दर्ज की गयी है | जो 10 लोग अभी पुलिस की गिरफ्त में आये हैं नजीर उनमे शामिल नहीं है | 7 लोग जो फरार हैं नजीर उनमे से एक है |

प्राप्त सूचना के मुताबिक सुबह के 5 बजे जब सहरी का वक़्त था तब कुछ लोगों के द्वारा लॉकडाउन के नियम तोड़े जाने की खबर आई | जब पुलिस वहां पहुंची और इन्हें घर जाने का आदेश दिया तो इन सब ने हिंसात्मक रूप अपना लिया | नजीर के साथ वाले लोग तलवार और दुसरे हथियारों के साथ आ गये और पुलिस को घेर लिया | वहां खड़ी भीड़ को उकसाने में भी इन्ही लोगों का हाथ है और उकसाने के लिए भीड़ पर पथराव भी किया गया | इस मौके का फायदा नजीर ने उठाया और पुलिस वालों पर साइकिल फेक दी |

इन सब को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को वहां बुलाया गया और उसके बाद ही भीड़ को रोका जा सका | उस इलाके की महिलाओं ने पुलिस को ही गलत ठहराते हुए कहा कि वे नशे में थे | लेकिन सब कुछ देखते हुए और पुलिस के खिलाफ हिंसा करने के लिए आरोपियों पर 307 धरा लगायी है | इसके अलावा कई और धाराएँ भी उनपर लगायी गई हैं |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते