भारत के साथ हमेशा खड़ा है France का सैन्य बल

95

फ्लोरेंस पार्ली (रक्षा मंत्री, फ्रांस) ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है जिसमे गलवान घटी में शहीद हुए सैनिकों के लिए शोक जताया है | फ्रांस की रक्षा मंत्री द्वारा कहा गया कि यह राष्ट्र, सैन्य परिवार एवं सैनिकों के उपर प्रहार हुआ है | उन्होंने कहा कि “इस विषम स्थिति में मैं भारत को आश्वस्त करना चाहती हूँ कि फ्रांस का सशस्त्र बल और समूचा फ्रांस भारत के समर्थन में हमेशा खड़ा है और यह मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध हमेशा स्थापित रहेंगे” |

भारत फ्रांस का रणनीतिक साझेदार भी है और यह बात फ्रांस की रक्षा मंत्री द्वारा दोहराई गयी | फ्रांस के सशस्त्र बल के मंत्री द्वारा भी राजनाथ सिंह का आमंत्रण स्वीकार किया गया और बताया कि वह भारत ज़रूर आना चाहेंगे |

जुलाई अंत तक हो जाएगी राफेल की आपूर्ति-

भारतीय रक्षा अधिकारीयों द्वारा उम्मीद व्यक्त की गयी है कि फ्रांस जुलाई के अंत तक 2 राफेल विमान भारतीय वायुसेना को प्रदान कर देगा | अधिकारीयों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि फ्रांस ने आपूर्ति की तिथि के विषय में पूर्व सूचना प्रदान की थी और इसके पीछे का कारण कोरोना था | उच्च IAF अफसर द्वारा भी यह बताया गया है कि दशॉ एविएशन जो एक फ्रेंच कंपनी है उसके द्वारा राफेल को जल्द भारत भेजा जाएगा और यह नया विमान भारतीय वायुसेना और मजबूती प्रदान करेगा |

बहुपक्षीय सहयोग में होगी प्रगति-

भारत एवं फ्रांस दोनों देशों द्वारा आपसी बहुपक्षीय सहयोग में प्रगति करने पर समीक्षा की है | विदेश मंत्रालय द्वारा एक वक्तव्य भी जारी किया गया है जिसमे दोनों ही देशों के विदेश सचिव आपस में विडियो कांफ्रेंस करते हुए वैश्विक, क्षेत्रीय एवं आपसी हित्यों पर बात करते दिखे और उसके उपरांत इस समीक्षा बैठक का समापन हुआ | इसके अलावा भारत ने फ्रांस द्वारा किये गए आपदा प्रबंधन की अवसंरचना के गटबंधन पर उसका स्वागत किया वहीँ फ्रांस ने भी भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा का अस्थायी सदस्य बनने पर बधाई दी |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते