पुलिस के वज्र वाहन से साइकिल सवार की हुई मौत – नाराज भीड़ ने मौके पर पुलिसकर्मी को पीटा!

150

मेरठ, उत्तर प्रदेश (Meerut, Uttar Pradesh) – उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस के वज्र वाहन ने साइकिल सवार कारोबारी को कुचला। इस हादसे से नाराज़ हो कर भीड़ ने पुलिसकर्मी को जमकर पीटा। कुछ समय बाद उसे पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  

साइकिल सवार व्यक्ति स्पोर्टस का सामान बनाने का काम करता था। यह हादसा देर रात को हुआ था जब वह घर पर लौट रहा था। सूत्रों से खबर मिली है, की पुलिस के व्रज वाहन का चालक उस समय नशे में था।  घटना समय मौजूद लोगो ने उसकी खूब पिटाई की थी। जब उस घटना स्थान पर पुलिस पोहोंची तो उन्होंने किसी तरह भीड़ से छुड़ा कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा है की – साइकिल चालक कैरम बोर्ड बनाने वाला था जिसका नाम किशन कुमार था जो नेहरू नगर निवासी था।  हादसा सूरजकुंड एरिया में हंस चौराहे के पास हुआ था।  

बताया जा रहा है की  –

व्रज वाहन चालक ने साइकिल पर टक्कर मार दी थी। साथ ही यह भी आरोप है की, वाहन को साइकिल की ऊपर से ही चढ़ाया गया था जिससे किशन कुमार की मृत्यु हो गई। 

घटना में मौजूद लोगों ने वाहन के चालक को देखा जिससे उनका गुस्सा और भी अधिक हुआ और उसे बहुत पीटा गया। मृतक किशन कुमार क्षेत्रीय पार्षद अंशुल गुप्ता के माता बताए गए हैं। इस मामले की खबर मिलने पर थाना नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सिपाही को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। 

सीओ सिविल लाईन संजीव देशवाल ने बताया कि –

आरोपी सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान नेहरू नगर गली नंबर एक निवासी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने में आरोप जांच करायी जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

किन्तु, अब सवाल यह उठता है की, कानून के रक्षक खुद ही इस तरह करते है तो क्या हम सुरक्षित है ? कानून सबके लिए एक जैसा होना चाहिए तो क्या इस पुलिसकर्मी को भी मिलेगी सझा जिस तरह एक साधारण आरोपी को मिलती है ?

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते