Madhya Pradesh में मंत्रालय विभाजित- जानिए कौन बना किस विभाग का मंत्री ?

210

मध्यप्रदेश, यहाँ ग्रेट पोलिटिकल ड्रामा ख़त्म होने के बाद आखिरकार शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री) द्वारा विभागों का विभाजन कर दिया गया है | मध्यप्रदेश के गृह मंत्री होंगे नरोत्तम मिश्रा एवं इसके अलावा उनके द्वारा न्याय मंत्रालय और संसदीय कार्य भी देखे जायेंगे |

ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके अनुकूल विभाग दिए जाने पर भी अब कोई प्रश्न नहीं है | यशोधरा राजे सिंधिया को मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण की कमान सौंपी गयी है और इसके साथ-साथ रोज़गार मंत्रालय, तकनीकी शिक्षा एवं स्किल डेवलपमेंट जैसे मंत्रालय भी दिए गए हैं |

कुछ समय पहले ही आनंदी बेन पटेल (राज्यपाल) द्वारा शिवराज खेमे के जुड़े नए 28 मंत्रियों को शपत दिलाई गयी थी और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गयी थी | बंटवारे के उपरांत शिवराज सिंह के पास विमानन, नर्म घटी विकास मंत्रालय, सामान्य प्रशासन एवं जनसंपर्क जैसे विभाग हैं और यह किसी और मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं |

जानिए किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है-

  1. गोपाल भार्गव- कुटीर, ग्रामोद्योग एवं लोक निर्माण
  2. तुलसीराम सिलावट- मतस्य विकास, जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण
  3. विजय शाह- वन विभाग
  4. जगदीश देवड़ा- योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, वित्त विभाग और वाणिज्यिक कर
  5. बिसाहू लाल सिंह- उपभोक्ता संरक्षण और खाद्य नागरिक आपूर्ति
  6. यशोधरा राजे सिंधिया- युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय, रोज़गार, कौशल विकाश एवं तकनीकी शिक्षा
  7. भूपेन्द्र सिंह- आवास और नगरीय विकास
  8. मीना सिंह मांडवे- आदिम एवं अनुसूचित जाती कल्याण विभाग
  9. कमल पटेल- कृषि विकास और किसान कल्याण
  10. एंदल सिंह कंषाना- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
  11. गोविन्द सिंह राजपूत- राजस्व एवं परिवहन
  12. बृजेंन्द्र प्रताप सिंह- खनिज साधन एवं श्रम विभाग
  13. विश्वास सारंग- चिकित्सा शिक्षा और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग
  14. इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास
  15. प्रभुराम चौधरी- परिवार कल्याण और लोक स्वास्थ्य विभाग
  16. प्रद्युम्न सिंह तोमर- ऊर्जा मंत्रालय
  17. महेंद्र सिंह सिसौदिया- ग्रामीण विकास एवं पंचायत
  18. प्रेम सिंह पटेल- नि:शक्तजन कल्याण, पशुपालन और सामाजिक न्याय
  19. उषा ठाकुर- संस्कृति, अध्यात्म एवं पर्यटन विभाग
  20. ओम प्रकाश सकलेवा- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम

अरविन्द भदौरिया- लोक सेवा प्रबंधन, सहकारिता

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते