भोगांव इलाके में हुआ Double murder – गांव के बाहर मिली महिला और प्रेमी की लाश – गला दबा करी हत्या

350

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश (Mainpuri, Uttar pradesh) – यह डबल मर्डर का केस उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मौजूद भोंगाव इलाके का मामला है। भोगांव थाना के क्षेत्र के ग्राम नगला में महिला और उसके प्रेमी की जान गला दबाकर ली गई। रविवार की सुबह दोनों की लाश अलग जागहों से पड़ी मिली। 

मौके पर एसपी अजय कुमार, एडिशनल मधुवन सिंह, सीओ प्रियांक जैन और पुलिस फोर्स पोहोंची। पुलिस ने शवो को कब्जे में कर इस मामले की जड़ ढूंढने लगीं। इसमें दिलचस्प की बात यह है कि महिला का पति गायब बताया जा रहा है और पुलिस उसे ढूंढ रही है। दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए भेजा गया है। लड़का 27 साल का था वह संजीव पुत्र छविनाथ गुड़गांव का रहने वाला था। लॉकडाउन में गांव आया था। रविवार की सुबह  गांव निवासी रीतू और संजीव की हत्या कर दी गई थी। दोनों का शव गांव के बाहर से मिला था।

मुर्तक के परिवार वालों ने 4 लोगो के विपक्ष में दर्ज करवाई रिपोर्ट !

इस मामले कि जांच के लिए मौके पर डॉग स्क्वायड, सर्विलांस व फोरेंसिक विभाग की टीमें भी पहुंची थी। यूं तो यह मामला प्रेम प्रशंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने शक के तहत 3 लोगों को हिरासत में लिया। लड़के के परिवारजनों ने 4 व्यक्ति के विरूद्ध करवाई रिपोर्ट दर्ज।

महिला के बच्चों की आशंका कहा – पापा ने खत्म की माँ की ज़िन्दगी।

मृतक महिला रीतू के बच्चे ने एसीपी मैनपुरी को कहा कि हमारी मम्मी को पापा ने मारा है। 

सूत्रों के मुताबिक – आशंका बढ़ इसलिए भी जाती है क्योंकि, महिला का पति गायब है। मृतका की ननद से भी पुलिस कर रही है पूछताछ। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

अब सवाल यह है कि क्या दोनों की हत्या महिला के पति ने कि या है यह कोई साज़िश? क्या माता पिता खुद की ज़िन्दगी में इतने मग्न हो गए की खुद के बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा? इसी तरह बढ़ते रहे यह सब मामले तो क्या होगा बच्चों का भविष्य?

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते