42 Chinese Apps हैं खतरनाक इनसे बड़े साइबर अटैक संभव- भारतीय गृह मंत्रालय

531

भारत द्वारा एक बार फिर से चीन के द्वारा बनाये गए एप्स को स्पाइवेयर और malware की श्रेणी में डाला जा रहा है | भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसीज द्वारा ऐसे 42 एप्स की सूची बनायीं गयी है जिनके ज़रिये बड़े साइबर अटैक किये जा सकते हैं | एजेंसीज ने चेताया है कि भारतीय सेना एवं अन्य सुरक्षा बल इन एप्स से दूरी बनाकर रखे | इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया | रिपोर्ट में बताया कि सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि “Android/IOS” एप्स जो चीन के डेवलपर्स ने बनाये हैं एवं वह एप्स जिनको चाइनीज़ लिंक्स के द्वारा डाउनलोड किया जाता है वह स्पाइवेयर हैं | अगर भारतीय सैन्य बल इनका उपयोग करेंगे तो डाटा सुरक्षित नहीं रह पायेगा |

 

Xiaomi ने एक बयान में कहा कि हम गोनियता और सुरक्षा को काफी गंभीरता से लेते हैं | हम अपने वैश्विक e-commerce प्लेटफार्म का डाटा अति सुरक्षित रखते हैं जिसके लिए हमने अमेज़न के AWS डाटा केंद्र का इस्तेमाल किया है और सबी यूज़र्स का डाटा कैलिफोर्निया और सिंगापुर के सर्वर्स में सुरक्षित है | वर्तमान में हमारे द्वारा जांच की जा रही है और अपने ग्राहकों को आश्वासन देते हैं कि उनका डाटा हमेशा सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाएगा |

गृह मंत्रालय द्वारा RAW और NTRO से रिपोर्ट्स ली गयी हैं और उनके आधार पर इन बातों का खुलासा किया गया है | थल सेना, वायु सेना एवं जितनी भी सेनाएं भारत की सुरक्षा से जुडी हैं उन्हें इन 42 एप्स को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं | यह पहली बार नहीं है जब भारत ने ऐसा किया है इसके पूर्व 2016 में भी चाइना में निर्मित स्मार्ट फ़ोन पर सवाल उठे थे और कुछ मॉडेम भी थे जिनमे स्पाइवेयर पाया गया था |

 

एक सर्कुलर जारी किया है और उसमे बताया गया है कि इन एप्स का अधिकारिक एवं निजी इस्तेमाल भी बंद हो जाना चाहिए | नीचे एप्स दिए गए हैं जिनकी सूची बनायीं गयी है :

  1. शेयर इट
  2. ट्रू कॉलर
  3. वी चैट
  4. Weibo
  5. UC ब्राउज़र
  6. UC न्यूज़
  7. Viva विडियो
  8. न्यूज़ डॉग
  9. ब्यूटी प्लस
  10. पैरेलल स्पेस
  11. आपुस ब्राउज़र
  12. परफेक्ट कोर्प
  13. वायरस क्लीनर (Hi सिक्यूरिटी लैब)
  14. CM ब्राउज़र
  15. Mi कम्युनिटी
  16. DU रिकॉर्डर
  17. वॉल्ट हाईड
  18. Youcam मेकअप
  19. Mi स्टोर
  20. कैश क्लियर (DU एप्स स्टूडियो)
  21. DU बैटरी सवेर
  22. DU क्लीनर
  23. DU प्राइवेसी
  24. 360 सिक्यूरिटी
  25. DU ब्राउज़र
  26. क्लीन मास्टर- चीता मोबाइल
  27. Baidu ट्रांसलेट
  28. Baidu मैप
  29. वंडर कैमरा
  30. ES फाइल एक्स्प्लोरर
  31. फोटो वंडर
  32. QQ इंटरनेशनल
  33. QQ म्यूजिक
  34. QQ मेल
  35. QQ प्लेयर
  36. QQ NEWS FEED
  37. WeSync
  38. QQ सिक्यूरिटी सेंटर
  39. मेल मास्टर
  40. सेल्फी सिटी
  41. Mi Video call-Xiaomi
  42. QQ लांचर
हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते