10,000 steps चलने के अद्भुत फायदे।

247

चलना आपके सेहत के लिए कितना ज़्यादा फ़ायदेमंद है, यह आप सोच भी नहीं सकते। यदि,आप कोई भी तरह की कसरत या योगा नहीं करते है – परन्तु पांच से दस हजार कदम चलते है तो भी यह काफी ज़्यादा फ़ायदेमंद होगा आपकी सेहत के लिए। बदलती जीवनशैली के चलते लोगो के पास खुद के लिए समय ही नहीं है। आप चलते चलते अपने लिए अकेले वक्त भी निकाल पाओगे और अपने परिवार के साथ समय बिताना हो तो वो भी आप कर सकते है।

क्यों हजारों कदम चलना चाहिए?

इससे आपका वजन कम होता है। शरीर की कोशिकाएं ज़्यादा अच्छे से काम करती है, क्योंकि खून पूरे शरीर में फैलता है। इसे मानसिक तनाव भी कम होते है। शरीर का दर्द और बीमारियाँ कम होने लगती है। हार्ट अटैक, कैंसर जैसी बीमारियाँ होने की संभावना कम होती है। रात में खाने के बाद चलने से खाना अच्छे से पचता है, और पाचन तत्व भी मजबूत रहता है। इसमें ना तो आपको कोई उपकरण चाहिए और नहीं इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत है।

Walk Karne के अद्भुत फायदे!

  1. पूरे दिन तकरीबन दस से चालीस मिनट चलना चाहिए। इससे आपका मंसिकसंतुलान भी ठीक रहता है, और आप स्वस्थ भी रहते है। 
  2. एक शोध से पता चला है, की जो मनुष्य तीस से चालीस मिनट चलता है उनके आयुष्य में बढ़ोतरी होती है।
  3. मन प्रफुल्लित रहता है और दिमाग भी शांत रहता है। 
  4. चेहरा और त्वचा बेहतर होती है, पहले से।
  5. हड्डियाँ मजबूत होती है और आपके शरीर का संतुलन भी ठीक रहता है।
  6. डायबिटीज़, हाइपटेंशन, कोलेस्ट्रॉल जैसी स्थिति में फ़ायदेमंद होता है ।

अन्य मह्त्वपूर्ण चीज़े रखे याद।

  • शुरुआत थोड़े कदमों से करे फिर धीरे धीरे  रोज़ सौ दो सौ कदम बढ़ाए। क्योंकि, शुरुआत से ही हजारों कदम चलना मुश्किल है।
  • पेडोमीटर जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करे जो आपके कदम को count Kare और Aapke पूरे दिन में कितनी कैलोरीज़ घटाई ये बताए।
  • अपने पालतू प्रानरी को घुमाने ले जाए।
  • अपने दोस्तों या अपने परिवार के साथ समय भी बिताए और सेहत भी अच्छी रखिए।
  • यदि, खुद के लिए वक़्त नहीं दे पा रहे तो नियमित रूप से थोड़ी देर खाने के बाद चलने की आदत डाले। इसे टेंशन भी कम होगी।
  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करे।
  • किसी पार्क या प्राकृतिक संबंधित चीजें के आस-पास चलने की आदत डालें। इसके अलावा अपने घर में या घर के आस पास भी चल सकते है।

मोबाइल का इस्तेमाल कृप्या ना करे। अपने दोस्तों के साथ या अकेले में सुंशांत जगह पर ना जाए खास कर रात के समय में। ज़्यादा बड़ी उम्र वाले व्यक्ति के लिए ज़्यादा चलना हानिकारक हो सकता है। कई बार आप अगर तेज चलते हो तो आपको श्वास लेने में तकलीफ़ या खांसी की समस्या उत्पन हो सकती है। कई बार एड़ी में भी दर्द हो सकता है।

कृप्या गलती से भी तुरंत पानी ना पिए चलने के बाद कुछ समय बैठे उसके पश्चात ही पानी पिए। ऐसा ना करने से कई बार आपकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है।

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते