भारत चीन की सीमा पर तनाव के बीच भारत के लोगो की सुरक्षा के लिए हाल ही में भारत सरकार ने टिकटोक और Likee सहित कुल 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इन सारे एप्स की कंपनियों को कल ही नोटिस भेजा गया है जिसमे कुछ सवाल भी दिए गए जिनका उत्तर उनको 22 जुलाई तक देना है। उसके बाद ही भारत सरकार निश्चित करेगी कि यह एप्स पर हमेशा के लिए प्रतिबंध होगा या फिर कुछ ही समय के लिए।
सवालों की लम्बी लिस्ट के साथ नोटिस भेजा गया है।
जी हाँ, इन सारी एप्स को उन सवालों के जवाब 22 जुलाई तक देना है अगर इसमें वे विफल होंगे तो उन्हें हमेशा के लिए प्रतिबंद का सामना करना पड़ सकता है।
किन्तु Likee अब भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध कैसे?
Likee अब भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके बैन होने के बावजूद भी कैसे यह उपलब्ध है और डाउनलोड भी हो रही है। किन्तु यह तो हम सब जानते है प्ले स्टोर से अन्य सारी एप्स हटा दी गई है किन्तु Likee Lite को नहीं हटाया गया – सवाल है क्यों?
चीन की यह सारी एप्स भरा के लोगो के डाटा चुराती है इसलिए सुरक्षा के लिए इन एप्स पर प्रतिबंद लगाया गया है – तो क्या Likee लाइट यह सिद्ध और सच साबित कर रही है?
क्या कोई धोखा हो रहा है भारत के साथ? या कुछ और वजह है?
59 एप्स सहित Likee के बैन के बाद उसकी कंपनी BIGO टेक्नोलॉजी ने कहा कि –
“हम भारत सरकार का आदेश का सम्मान करते है और इसको ध्यान में रखते हुए गूगल प्ले और ऍप स्टोर से Likee ऍप को हटा दिया है। और यह भी कहा कि भारत सरकार कि कोई और स्पष्टता आने तक हम भारत में इसकी सेवा निलम्भित रखेंगे। “
कंपनी ने कहा –
वे स्थानीय कानून का पालन करेगी और भारत में ऍप के हज़ारो यूज़र्स की प्राइवेसी और डाटा सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। कंपनी ने कहा कि Likee ऍप की सर्विस बंद करने के लिए 24 घंटे काम किया है।
यदि यह सत्य है तो फिर अब तक Likee का लाइट वर्शन प्ले स्टोर पर उपलब्ध क्यों है? क्या बिगो कंपनी इस सवाल का जवाब नहीं देगी? कहा गया सरकार के आदेश का पालन?
29 जून की रात्रि को यह सारे एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया था जिन पर अब तक आगे कोई फैसला नहीं लिया गया है किन्तु नोटिस भेजी गयी है। तो फिर सरकार के आदेश का उल्लंघन बिगो कंपनी क्यों कर रहा है? Likee का लाइट वर्शन अब तक प्ले स्टोर पर चल रहा है।
भारत वासियो अब तो समझ जाइए। क्या बिना टिकटोक और Likee एप के हम सब खुश नहीं है?