पश्चिम बंगाल के काजी मासूम अख्तर को पद्मश्री पुरस्कार

253

मोदी सरकार ने बंगाल के पाँच लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया है, जिसमें से बंगाल के काजी मासूम अख्तर को साहित्य व शिक्षा के लिए भारत के चौथे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बंगाल के काजी मासूम अख्तर को साहित्य व शिक्षा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अख्तर के पिता काजी सनवर अली बेटे की इस सफलता के लिए लोगों को मिठाई खिला रहे हैं। बसंतपुर गांव के लोग भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

पहली बार इस गांव के किसी लाल को पद्मश्री सम्मान मिल रहा है। सनवर अली का कहना है कि उनके बड़े बेटे ने उनका ही नाम ही रोशन नहीं किया है बल्कि पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि घर पर आसपास के अंचल के लोग सुनकर आ रहे हैं। कई क्लबों के युवक भी संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि पद्मश्री मिलने के बाद गांव लौटने पर वे उन्हें सम्मानित करेंगे। काजी मासूम अख्तर की मां भी बेहद खुश हैं।

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते