Gorakhpur में मुस्लिम पार्षद ने मंदिरों को किया Sanitize और पेश की मिसाल

67
Tiktok का एक मात्र विकल App "99likes" डाउनलोड करे,जिसे आप वीडियो भी बना सकते है रे
Download 99likes

गोरखपुर, यहाँ पर अनलॉक के दूसरे चरण कि तैयारी की जा रही है | बता दें कि इस चरण में धार्मिक जगहों को खोला जायेगा | परंतु यहाँ एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला जो प्रसन्न करने वाला भी है एवं चौकाने वाला भी | यहाँ पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं मुस्लिम समुदाय के पार्षद द्वारा एक उत्कृष्ट कार्य किया गया है | पार्षद द्वारा मंदिर को सैनिटाइज किया गया और यह काम उन्होंने स्वयं अपने हाथों से किया है | पार्षद ने खुद मशीन से मंदिर की दीवारों को एवं फर्श को सोडियम हाइपो क्लोराइट से सैनिटाइज किया |

जियाउल इस्लाम (पार्षद, मुफ्तिपुर वार्ड) द्वारा काफी बार अपने वार्ड में अपने ही संसाधनों सैनिटाइज की क्रिया को किया गया है और इसी के चलते उनकी चर्चा हो रही है | रविवार के दिन से उन्होंने ने इस क्रिया को करना शुरू कर दिया था | चाहे मंदिर हो या मस्जिद उनके द्वारा हर जगह सैनिटाइजइंग की गयी | धार्मिक स्थलों के बाहर उन्होंने नगर निगम के कर्मियों को लगाया पर अन्दर उन्होंने स्वयं यह कार्य किया |

जूते चप्पल बाहर रखने के बारे में दी समझाइश-

जब मंदिर में यह कार्य चल रहा था तब वह कर्मियों को समझाइश दे रहे थी कि वह लोग अपने जूते एवं चप्पल बाहर ही रखें | इसके अलावा उन्होंने यह भी आदेश दिए कि मंदिरों के बाहर जो मूर्तियाँ लगी हैं उन पर छिडकाव नहीं होना चाहिए |

अपने साधनों का किया इस्तेमाल-

लॉक डाउन के दौरान काफी मांग हो रही थी कि इलाकों को सैनिटाइज किया जाए परंतु वहां नगर निगम के पास इतने साधन मौजूद नहीं थे इसलिए जियाउल इस्लाम द्वारा जुगाड़ करके यह कार्य संभव कराया गया | नगर निगम के अधिकारी भी उनके इस काम के मुरीद हो गए |

उनके द्वारा बताया गया कि सोमवार यानि 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोला जाएगा और सुरक्षा के लिहाज से सैनिटाइज करवाना आवश्यक था इसलिए यह कार्य स्वयं करवा रहा हूँ |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते