प्राकृतिक एवं उम्दा कलाकारी के धनी अभिनेता Irfaan Khan ने दुनिया को कहा अलविदा

423

अपनी प्राकृतिक और उमदा अदाकारी के बलबूते पर लोगों के दिलों को छू जाने वाले इरफ़ान खान (एक्टर) ने आज बुधवार को अंतिम साँस ली | कोकिलाबेन हॉस्पिटल (मुंबई) में इस 54 वर्षीय अभिनेता का इलाज चल रहा था | उनका स्वास्थ्य एक लम्बे अरसे से ख़राब चल रहा था जिसे देखते हुए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया था | इस दिग्गज अभिनेता के इस प्रकार चले जाने से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है |

अस्तपताल प्रबंधन ने बताया कि वे पेट से जुडी समस्या से ग्रसित थे और उनको कोलन संक्रमण हो गया था | शूजीत सरकार (फिल्म निर्देशक) ने सबसे पहले इस बात की पुष्टि की और उसके बाद अपना बयान भी दिया |

शूजीत ने इस बारे में ट्वीट भी किया जिसमे उन्होंने लिखा “ इरफ़ान मेरे दोस्त आप लड़े और लड़ते रहे और इस बात पर मुझे हमेशा गर्व महसूस होगा | हम शायद फिर मिलेंगे | बाबिल और सुतापा आप लोगों को संवेदना | सुतापा लड़ाई में आपका भी सहयोग था और आपने अपना सब कुछ लगा दिया | ॐ शांति | इरफ़ान तुम्हे मेरा सलाम |

इरफ़ान खान का नाम बॉलीवुड के सबसे प्रभावशाली एक्टर्स में शुमार था और उनके अचानक हुए देहांत से बॉलीवुड के सलेब्स और फैंस दोनों ही स्तब्ध हैं | वर्ष 2018 में इरफ़ान खान को न्यूरल एंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित होने का पता चला था लेकिन विदेश में इलाज करवाने के बाद वे स्वस्थ हो गए थे | वहां से वापस आने के उपरान्त अंग्रेजी मीडियम फिल्म में उनका अभिनय आखिरी बार देखा गया |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते