अखिलेश यादव के पास Australia की डिग्री- और ये देश चलाने की बात करते हैं

43
Tiktok का एक मात्र विकल App "99likes" डाउनलोड करे,जिसे आप वीडियो भी बना सकते है रे
Download 99likes

परिवार की मदद से आप कुछ भी कर सकते हैं, अगर परिवार की पकड़ अच्छी है और भाई भतीजावाद तो राजनीति का पुराना नियम है | परंतु चतुराई और समझ इसके बल बूते पर मिलना मुश्किल है उसके लिए आपको खुद मेहनत करनी पड़ती है | अब अखिलेश यादव जी का ही उदाहरण ले लीजिये जो ऑस्ट्रेलिया से डिग्री प्राप्त कर भारत आये और जहाँ मौका मिले वहां अपनी बुद्धि का उम्दा नमूना पेश कर देते हैं |

 

मोदी विरोधी बेतुके बयान-

हाल ही में उनके द्वारा राफेल विमान में पायलट की संख्या पर सवाल उठाये गए | उन्होंने कहा पहले राफेल 2 पायलट वाला था अब 1 का हो गया और इसे घोटाला करार दे दिया | फिर ये आये पकोड़े पर कि मोदी जी ने पकोड़े का कांसेप्ट इसलिए निकला क्योंकि उनके उद्योगपति मित्र इसका पूर्ण लाभ ले पाएंगे |

ताज़ा बुद्धि प्रदर्शन-

हाल ही में अखिलेश यादव द्वारा फिर अपनी बुद्धि का ताज़ा ताज़ा प्रदर्शन किया है और इसका विडियो भी काफी वायरल है | विकास दुबे (गैंगस्टर) जिसका कुछ दिन पुर्व ही एनकाउंटर हुआ है उसके सन्दर्भ में अखिलेश ने कहा कि वह निर्दोष था और ऐसा इसलिए कहा क्योंकि वह सपा का नेता था |

 

इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे शायद गूगल को खुद अपनी पूरी तकनीक बदलनी पड़ेगी | उन्होंने कार पलटने वाली घटना की जांच बेहद आसान बताई और कहा कि इसका पता गूगल मैप से लगा सकते हैं कि कार पलट गयी है या नहीं | इसके अलावा गूगल मैप यह भी बता देगा कि कार कितने बजे पलट गयी थी |

 

ऐसी कोई सर्विस नहीं गूगल के पास-

गूगल ऐसी कोई भी सर्विस नहीं देता जिससे गाड़ी पलटने की जानकारी मिले | परन्तु गूगल मैप का एक उपग्रह है जिससे जगहों की जानकारी प्राप्त होती है | इसके द्वारा समय- समय पर तस्वीरे खींची जाती है और स्थानों के बारे में ताज़ा जानकारी मिल जाती है |

 

अखिलेश यादव खुद भी मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं और उन्होंने कितनी बार गूगल मैप से गाड़ी पलटने की जानकारी हासिल की इसका जवाब उनसे बेहतर कोई नहीं दे सकता |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते