दांतो को Moti जैसे Chamakdaar बनाने के लिए घरेलू Upchaar।

226

आपके दांत आपकी ज़िन्दगी में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है यह तो आप जानते ही है। यदि दांत हल्के से पीले हो तो थोड़ा नजरअंदाज भी कर सकते है। परन्तु भूरे रंग के या ज़्यादा पीले दांत किसी को भी नहीं पसंद होते है। आप क्या पीले रंग के दांतो से परेशान है? क्या आपको तस्वीर में दांत दिखने में सबके सामने शरम आती है? क्या आप भी दर्द सहन किए बगैर अपने दांत सफ़ेद बनाना चाहते हो? तो यह लेख आप जैसे लोगो के लिए ही है।

पहला सवाल यह है कि दाँत के पीले होने का कारण क्या है?

  • अक्सर दांत पीले कुछ खाद्य पदार्थ का सेवन करने से होता है, जैसे Blueberry, रेड वाइन, कॉफी या चाय।
  • चीनी और सरल कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा के खान पान का सेवन भी हो सकता है इसकी वजह
  • धूम्रपान, शराब, या तम्बाकू और सुपारी के वजह से भी ऐसा होता है।
  • कुछ दवाओं और mouthwash के साइड इफेक्ट भी एक कारण है।
  • उम्र के बढ़ने से भी दांतो में पीलापन आता है और कई बार आनुवांशिक की वजह से भी।
  • मुँह का आघात।
  • अत्यधिक फ्लोराइड की खपत या फिर खराब दंत चिकित्सा देखभाल और मौखिक स्वच्छता के कारण।
  • Chronic dry mouth या लार की कमी।

दांतो को स्वस्थ एवं सफ़ेद रखने के लिए अपनाएं यह उपचार।

  1. दिन में दो बार दो मिनट के लिए अच्छे से दातून करे। यदि, कभी जंक फूड या मीठा ज़्यादा खाया हो तब भी कुछ समय पश्चात दातून करे। दातों के ऊपर अच्छे से और जीब पर भी एक बार दातून करे। Electric Brush इस्तेमाल करना भी आपके लिए फ़ायदेमंद होगा।
  2. सरसों या नारियल के तेल को अच्छे से दांतो पर लगाए कुछ मिनट बाद कुल्ला करे फिर brush करे। इससे आपके दांतो एवं मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होगे जिससे आपके दांत पहले जैसे होने लगेंगे।
  3. नींबू, संतरा या फिर केले के छिलके से अपने दांतो को अच्छे से साफ करे तकरीबन एक मिनट तक इससे आपके दाँत सफ़ेद होने लगेंगे। क्योंकि, इन फलों में दांतो को सफ़ेद करने के गुण पाए जाते है।
  4. Activated charcoal में मौजूद कुछ एंटी – बैक्टेरियल गुणों के कारण इसे दांतो में लगाना लाभकारी साबित होता है। चारकोल को अपने दातून पर लगाए और एक मिनट के लिए ब्रश करे। आप एक्टिवेटेड चारकोल से भरपूर पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हो। परन्तु, स्मरण रहे ज़्यादा जोर से या ज़्यादा देर तक ना करे इससे आपको हानी भी हो सकती है।
  5. यह कहा गया है कि एक उच्च पानी की सामग्री के साथ कच्चे फल और सब्जियां खाने से आपके दांत स्वस्थ रहते हैं। भोजन के अंत में कुरकुरे फल और सब्जियों को चबाने से लार का उत्पादन बढ़ सकता है। यह आपके दांतो में फंसे खाद्य कणों को हटाने में मदद कर सकता है और किसी भी हानिकारक acid को धो सकता है।

अन्य चीजों की जानकारी लेना भी है, जरूरी।

  • कच्चे आम की गुटलियो को दाँत पर घिस ने से दांत की सफेदी बढ़ती है। आप चाहे तो लहसुन भी घिस सकते है दांतो पे।
  • आयुर्वेद का मानना है, की नमक से दातून करने से दांतो की मजबूती बरकरार रहती है।
  • नीम की ठंडी पत्तिया दातों पर कुछ सेकंड घिसने से दांत के कीटाणु खत्म होते है, और दांत मोती जैसे चमकदार बनते है।
हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते