गौ तस्करी रोकने के दौरान मजदूर की मौत- प्रशासन एवं सरकार बेखबर

146

हरियाणा | यहाँ से खबर मिली है कि 28 अप्रैल को रात में करीब 11 बजे के आस पास यू. पी. और हरियाणा बॉर्डर पर गौ तस्करी किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई | सूचना मिलने के तत्काल बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया | पुलिस कर्मियों ने देरी ना करते हुए रघुवीर भगत को खबर कर दी गयी | उनसे कहा गया कि जिस ईंट भट्टे पर वह मजदूरी करते थे उसके पास से एक वाहन निकलेगा जो गौ तस्करी में संलिप्त है | रघुवर भगत ने भी देरी ना करते हुए बीछोर गाँव (हरियाणा, मेवात) के पास नाका लगा दिया और गाड़ी को रोक लिया |

परंतु जब उन तस्करों को आगे जाने नहीं मिला तो उन्होंने रघुवर भगत पर गोली चला दी जिससे उसकी तुरंत मृत्यु हो गयी और वह तस्कर वहां से भाग गए | 24 साल के भगत पर ना सिर्फ अपनी बूढ़ी माँ बल्कि 3 मासूम बच्चों और पत्नी की भी देखभाल का भार था | वह पेशे से मजदूर था और बड़ी मुश्किल से अपना और अपने परिवार का खाना खर्चा चला पाता था | परंतु रघुवीर की कुर्बानी के बाद भी पुलिस उन तस्करों को पकड़ने में असफल साबित हुई |

गौ रक्षकों ने कहा कि दोनों प्रदेशों की सरकारें भी शांत बैठी है और मीडिया पर बस हिन्दू मुस्लिम चल रहा है | किसी भी मीडिया में इस वरदान की खबर नहीं दिखाई जा रही है | परंतु यहाँ देखने वाली बात यह है कि अगर गलती से कोई तस्कर मारा जाता तो हडकंप मच जाता और मीडिया में बस यही खबर चलती | सरकार द्वारा गौ रक्षकों को गुंडा बुलाया जाता | उन्होंने यह भी कहा कि अगर सच में सरकार हिन्दू व्यापी है तो तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करवाए और पीड़ित पक्ष को राहत राशि के साथ एक सरकारी नौकरी दे ताकि उनका घर चल सके |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते