मशहूर Comedian और बॉलीवुड एक्टर Kapil Sharma आये Instagram पर लाइव और बताये आयुर्वेद के फायदे

319

इम्युनिटी सिस्टम को बढाने के लिए काफी सारे टिप्स हैं पर इस बार कपिल शर्मा (कॉमेडियन, बॉलीवुड) इंस्टाग्राम पर लाइव हुए और काफी सारी टिप्स के ऊपर बात की | गौरतलब है कि वह एकेले नहीं थे, उनका साथ डॉ. गॉडविन ने दिया जो उनके दोस्त होने के साथ साथ एक जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर भी हैं | इस लाइव सेशन का उद्देश्य लोगों को कोरोना के बारे में सचेत करना था साथ ही इम्युनिटी को दुरुस्त कैसे रखा जाए इसके लिए भी इस सेशन को लाइव किया गया |

 

सेशन में कपिल द्वारा लोगो को डॉक्टर गॉडविन से रूबरू करवाया गया और उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व ही डॉक्टर द्वारा आयुर्वेद पर आयोजित एक कार्यक्रम में वे गए थे जो बेंगलुरु में हुआ था | आगे कपिल ने बताया कि जब वह कार्यक्रम में गए तब उन्होंने जाना कि ब्रह्माण्ड में ऐसे ऐसे पोधे और वृक्ष हैं जिनसे मनुष्य का इलाज संभव है और इनके द्वारा जीवनयापन भी संभव है | कपिल पिछले दो वर्षों से इन आयुर्वेदिक सेशंस को ले रहे हैं और वह 2017 में इसका हिस्सा बने थे |

 

कपिल शर्मा द्वारा अक्षय कुमार (अभिनेता, बॉलीवुड) द्वारा किये गए ट्वीट के ऊपर भी बात की गयी और बताया कि अक्षय द्वारा भी आयुर्वेद पर काफी जानकारियां ट्विटर पर दी गयी हैं और ये काफी असरदार हैं | लाइव सेशन के समय जब डॉ. गॉडविन द्वारा कपिल से पूछा गया कि उन्हें कैसा प्रतीत हुआ आयुर्वेद से जुड़कर तो उनका जवाब था काफी अच्छा | कपिल ने बताया आर्गेनिक खाना बहुत स्वास्थ्य वर्धक था और जब आयुर्वेद सेशन से वापस आया तब काफी हल्का महसूस किया | इसका एक काफी लम्बा विडियो भी बना है जिसे काफी लोगों ने देखा |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

 

गॉडविन द्वारा इम्युनिटी के बारे में काफी सारी बातें की गयी और इस दौरान उन्होंने बताया कि WBC (सफ़ेद रक्त कोशिकाएं) हमारे शरीर में सैनिकों का कार्य करते हैं | उन्होंने कहा कि बाहर से जो भी विषाणु शरीर में आते हैं उनसे यह कोशिकाएं शरीर को बचाती हैं | इस सारे कार्य को इम्युनिटी का नाम दिया गया है जिसे प्रतिरोधक क्षमता भी कहा जाता है | इसके दो प्रकार हैं एक आर्टिफिशियल और दूसरा जेनेटीक और यह मुष्य के शरीर को सुरक्षित रखते हैं |

 

उन्होंने आगे कहा कि लॉक डाउन ने वायरस को कम फैलने दिया नहीं तो भारत भी अन्य देशों जैसा होता पर अब लॉक डाउन खुल रहा है इसलिए सतर्कता ज़रूरी है | परंतु लॉक डाउन पूर्ण समाधान नहीं है पर आयुर्वेद में इसका सटीक इलाज है क्योंकि इसके सहारे इम्युनिटी को काफी अच्छे से बूस्ट किया जा सकता है |

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते
  • TAGS
  • Ayurveda
  • Instagram live
  • Kapil Sharma
  • आयुर्वेद
  • इंस्टाग्राम
  • कपिल शर्मा
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Previous articleNo Mans Land के पास चौकी स्थापित करने की फ़िराक में Nepal लगातार कर रहा है हरकत
Next articleDabang Duniya को कुंती को चरित्रहीन और पांडवों को नाजायज़ बताने पर मिला Notice