इंदौर में बकरा घुमाने की बात पर हुआ दो पक्षों में विवाद – हमला हुआ जिसमें युवक हुआ गंभीर घायल और कटी ऊँगली।

128
Tiktok का एक मात्र विकल App "99likes" डाउनलोड करे,जिसे आप वीडियो भी बना सकते है रे
Download 99likes

इंदौर, मध्य प्रदेश (Indore, Madhya Pradesh) – इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में बकरा घुमाने की बात पर गुरूवार की रात को दो पक्षों के बिच में हुआ विवाद। किसी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में एक युवक को काफी चोट आई और ऊँगली काट गई जिसके कारण उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यूँ तो इस मामले पर केस दर्ज है किन्तु, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

आम वाला रोड सातवीं गली में रहने वाले व्यक्ति की है। रात का समय था जब शनवाज़ और उसके भाई फैज़ान पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने शकील, शरीफ, मुस्कान और जावेद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सूत्रों से खबर मिली है की – 

फैज़ान रात में बकरे को लेकर घूम रहा था। तब अचानक गलती से बकरा दूसरे पक्ष के घर चला गया था। इससे दूसरे पक्ष के लोगो को आपत्ति हुई। विवाद इतना बढ़ गया था की दूसरे पक्ष के लोगो ने फैज़ान और शनवाज़ पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल लेकर जाया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

बात में कोई दम नहीं था – 

कादिर कहता है की रात का समय था और हम खाना खा रहे थे। घायल का छोटा भाई बकरे को घुमा रहा था। उनका इसी बात पर विवाद हुआ।  किन्तु, जब घायल आरोपियों को समझाने गया तब उस पर तलवार और चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें तलवार लगने के कारण उसकी ऊँगली कट गई थी। 

हमरा सहयोग करे, कुछ दान करे , ताकी हम सचाई आपके सामने लाते रहे , आप हमरी न्यूज़ शेयर करके भी हमरा सहयोग कर सकते